बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान संग वायरल हुईं फोटो पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हम दोनों साथ में...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 19, 2023, 05:16 PM IST

कार्तिक आर्यन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सारा अली खान के साथ वायरल हुई फोटो पर बात की। उन्होंने बताया कि उदयपुर में उस दिन क्या हुआ था। इसी के साथ एक्टर ने बताया कि क्या वो सारा के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं। इन दोनों सवालों के जवाब जानकर दर्शकों को झटका लगने वाला है।

Image

kartik and sara (credit pic: instagram)

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। एक्टर फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले सारा और कार्तिक की उदयपुर से कुछ फोटोज वायरल हुई थी। इन फोटोज के सामने आने के बाद यूजर्स दावा करने लगे थे कि दोनोंं का पैचअप हो गया है।

एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ हुई वायरल फोटोज के बारे में बात की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वो सारा के साथ कोई फिल्म में नजर आने वाले हैं?

कार्तिक ने खोली सारा संग वायरल फोटो की पोल

कार्तिक ने आरजे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, हम दोनों उसी समय एक साथ पहुंचे थे। तो वही किसी ने हमारी फोटोज खींच ली। वहां बहुत सारे लोग पहले से ही मौजूद थे जो फोटो खींच रहे थे। मैं हैरान हो गया था कि एक दो ही फोटोज आए हैं। एक्टर से पूछा गया कि क्या आप सारा के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं। इसके जवाब में कार्तिक ने अभी तो ऐसा कुछ नहीं है और अगर ऐसा है तो मुझे पता नहीं है।

सारा और कार्तिक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फोटो में कार्तिक व्हाइट टी शर्ट और जींस में नजर आ रहे थे। वहीं, सारा भी व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप में दिखाई दी। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें लव आजकल 2 के दौरान सुर्खियों में आई थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे। सारा और कार्तिक ने पब्लिक में कभी भी अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया है। सारा और कार्तिक अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article