Kartik Aaryan-Tripti Dimri New Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों मेकर्स के साथ-साथ दर्शक भी नई जोड़ियों के साथ फिल्म देखना चाहते हैं,
तभी आज कल फिल्मों में नई कास्ट देखने को मिल रही है। ऐसे में इस नई जोड़ी की लिस्ट में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी का नाम भी शामिल है। यह जोड़ा अनीस बाजमी की फिल्म भूल भुलैया में नजर आने वाले है जो साल 2024 की दिवाली पर सिनेमाघर में रिलीज होगी। ऐसे अब इस नई जोड़ी से जुड़ी खबर सामने आई है की इन्हे एक बार फी रोमांटिक फिल्म में कास्ट किया जाएगा और इस बात का खुलासा खुद भूषण कुमार ने किया है।
ज़ूम से बात करते हुए टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने बताया की हम एक और रोमांटिक फिल्म बना रहे हैं, जिसे अनुराग दादा डायरेक्ट कर रहे हैं। कार्तिक और तृप्ति इसका हिस्सा होने वाले हैं। दरअसल कुछ समय से खबर उड़ रही थी की आशिकी 3 बनने वाली है जिसके लिए इसी जोड़े को साइन किया गया था। लेकिन कुछ कारण वर्ष यह फिल्म नहीं बन सकी जिसके चलते मेकर्स ने दूसरी फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया। ऐसे में यह खबर सुन फैंस काफी उत्सुक हो गए और जल्द ही इस फिल्म के अनाउन्स होने की इच्छा जाहीर की।
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले है, जो 14 जून को रिलीज होगी। वहीं दूसरी तरफ तृप्ति डिमरी को एनिमल के बाद खूब लोकप्रियता मिला जिसके करण वह फिल्म बाद न्यूज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह विक्की कौशल और पंजाबी सिंगर एमी विर्क संग स्क्रीन शेयर करेंगी।
