Kartik Aaryan और Sara Ali Khan का हुआ पैचअप, Propose Day पर एक साथ दिखे लव बर्ड्स

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 9, 2023, 11:10 AM IST

Kartik Aaryan and Sara Ali khan Patch Up: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस सारा अलि खान का नाम एक बार फिर जुड़ता नजर आ रहा है। दोनों राजस्थान के उदयपुर में एक साथ नजर आए हैं। कल प्रपोज डे के मौके पर कार्तिक और सारा की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रपोज डे पर एक साथ नजर आए कार्तिक और सारा।
  • कार्तिक और सारा के पैचअप की खबरें हुई वायरल।
  • दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Kartik Aaryan and Sara Ali khan Patch Up: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कार्तिक और सारा की पैचअप की खबरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल दोनों बॉलीवुड स्टार राजस्थान के उदयपुर में एक साथ स्पॉट किए गए हैं। कल प्रपोज डे (Propose Day) के मौके पर कार्तिक और सारा की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस बीच फैंस का मानना है कि कार्तिक और सारा के बीच अब पैचअप हो गया है। दोनों को एक साथ देख फैंस का जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहा है। इस बीच कई लोगों का मानना है कि कार्तिक और सारा किसी फिल्म या विज्ञापन के शूट के लिए उदयपुर पहुचे हैं।

Kartik Aaryan and Sara Ali Khan

Kartik Aaryan and Sara Ali Khan

दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ही अपने उदयपुर में होने की बात का खुलासा किया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है और वह फिर से रिलेशनशिप में आ गए हैं।

End of Feed