बॉलीवुड

Aashiqui 3: फिर से Kartik Aaryan की महबूबा बनने को तैयार Sara Ali Khan!! Pankaj Tripathi निभाएंगे अहम किरदार

Kartik-Sara Joins Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने लव आजकल के लिए पहली बार हाथ मिलाया था जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लव आजकल के बाद आशिकी 3 के मेकर्स ने कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को साथ में पेश करने का जिम्मा उठाया है। ये दोनों जल्द ही आशिकी 3 की शूटिंग शुरू करेंगे।

Image

Aashiqui 3: फिर से Kartik Aaryan की महबूबा बनने को तैयार Sara Ali Khan!! Pankaj Tripathi निभाएंगे अहम किरदार

Kartik-Sara Joins Aashiqui 3: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कुछ साल पहले सारा अली खान के साथ लव आजकल नाम की एक रोमांटिक मूवी की थी, जिसको लेकर दर्शकों में शानदार बज देखने को मिला था लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आई थी। फिल्म लव आजकल के लिए कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने पहली बार हाथ मिलाया था, जिस कारण दर्शक काफी उत्साहित थे लेकिन खराब कहानी की वजह से यह मूवी सिनेमाघरों से जल्द ही उतर गई। लव आजकल के बाद से ही दर्शक कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं लेकिन अभी तक किसी फिल्मकार ने इन्हें साथ में साइन नहीं किया है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि दर्शकों का ये ख्वाब जल्द ही पूरा होने वाला है।

अगर आप सोच रहे हैं कि कार्तिक आर्यन और सारा अली खान किस फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं तो हम बता दें कि भट्ट कैंप ने इन दोनों कलाकारों को साथ में लाने का जिम्मा उठाया है। लेटेस्ट बज के अनुसार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही भट्ट कैंप की रोमांटिक मूवी आशिकी 3 में नजर आएंगे। आशिकी 3 के मेकर्स इस दौर की सबसे रोमांटिक मूवी बनाना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने इस जोड़ी पर दांव लगाने का फैसला लिया है।

फिल्म आशिकी 3 में अहम किरदार प्ले करेंगे पंजक त्रिपाठी

आशिकी 3 के मेकर्स सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ जबरदस्त स्टारकास्ट पेश करना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने एक जबरदस्त रोल के लिए पंकज त्रिपाठी से बात की है। पंकज त्रिपाठी इस दौर के सबसे सफल कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं, जिस कारण मेकर्स उन्हें आशिकी 3 के लिए साइन कर रहे हैं। आशिकी 3 में पंकज त्रिपाठी का रोल बेहद खास होगा। पंकज त्रिपाठी छोटे किरदारों में जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं लेकिन आशिकी 3 में उनका किरदार काफी शानदार होगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article