तैमूर पर प्यार लुटाते करिश्मा कपूर का वीडियो हुआ वायरल, मां की डांट से बचाती नजर आईं मौसी!

  • Authored by: अभय
  • Updated May 13, 2024, 07:17 PM IST

Taimur-Karisma Kapoor Viral Video: करीना कपूर के लाडले तैमूर और करिश्मा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में करिश्मा कपूर तैमूर पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं।

Taimur Viral Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) साल 2024 में अपनी फिल्मों के साथ धमाल मचाने वाली हैं। करीना कपूर की फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में करीना कपूर ने आलिया भट्ट के मेट गाला लुक पर रिएक्शन दिया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब इसके बाद करीना कपूर का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करीना कपूर के ज्यादा उनके लाडले तैमूर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। करीना कपूर और तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Taimur-Karisma Kapoor Viral Video

Instagram

तैमूर पर प्यार लुटाती दिखीं करिश्मा कपूर

करीना कपूर के अलावा उनके दोनों बच्चे जेह और तैमूर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस की वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी जेह का कोई क्यूट अंदाज वायरल हो जाता है, तो कभी तैमूर का स्टाइल लोगों का दिल जीत लेता है। इन सब के बीच करीना कपूर के लाडले तैमूर का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तैमूर अपनी मौसी करिश्मा कपूर के पास खड़े दिखाई दिए। पहले करिश्मा कपूर ने तैमूर को फ्लाइंग किस दी इसके बाद एक्ट्रेस ने भांजे को गले लगा लिया। तैमूर और करिश्मा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में करिश्मा और तैमूर के साथ करीना कपूर भी नजर आ रही हैं।

End of Feed