भाई Aadar को दूल्हा बनते देखने के लिए एक्साइटेड हैं बहनें, करीना बोलीं- 'मेहंदी है रचने वाली...'

बॉलीवुड एक्टर आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को शादी के लिए प्रपोज किया। एक्टर ने ड्रीम प्रपोजल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आदर करिश्मा और करीना कपूर के कजिन ब्रदर है। भाई की शादी के लिए एक्टर की बहनें काफी एक्साइटेड हैं। एक्टर की बहनों ने उन पर खूब प्यार लुटाया है।

कपूर परिवार में एक और शादी होने वाली है। करीना और रणबीर के कजिन ब्रदर आदर जैन (Aadar Jain) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आदर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को समंदर किनारे शादी के लिए प्रपोज किया है। आदर ने इस ड्रीम प्रपोजल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में आदर गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हुए दिख रहे है। सोशल मीडिया पर आदर और अलेखा की रोमांटिक तस्वीरें छाई हुई हैं। आदर की बहनें उनकी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। करीना से लेकर करिश्मा तक ने आदर और अलेखा को सगाई की बधाई दी है। ये भी पढ़ें- IC 814: The Kandahar Hijack को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, आतंकवादियों के नाम बदलने पर छिड़ा है विवाद

aadar jain

Aadar jain, karishma and kareena (credit Pic: Instagram)

आदर ने ड्रीम प्रपोजल की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मेरी पहली क्रश, मेरी बेस्टफ्रेंड और अब मेरी सबकुछ। आदर के इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर, करीना कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे समते तमाम सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

End of Feed