कपूर परिवार में एक और शादी होने वाली है। करीना और रणबीर के कजिन ब्रदर आदर जैन (Aadar Jain) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आदर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को समंदर किनारे शादी के लिए प्रपोज किया है। आदर ने इस ड्रीम प्रपोजल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में आदर गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हुए दिख रहे है। सोशल मीडिया पर आदर और अलेखा की रोमांटिक तस्वीरें छाई हुई हैं। आदर की बहनें उनकी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। करीना से लेकर करिश्मा तक ने आदर और अलेखा को सगाई की बधाई दी है। ये भी पढ़ें- IC 814: The Kandahar Hijack को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, आतंकवादियों के नाम बदलने पर छिड़ा है विवाद
आदर ने ड्रीम प्रपोजल की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मेरी पहली क्रश, मेरी बेस्टफ्रेंड और अब मेरी सबकुछ। आदर के इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर, करीना कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे समते तमाम सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है।
आदर पर बहनों ने लुटाया प्यार
करीना ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कमेंट लिखा, येयेयेये... मेहंदी लगाकर रखना...डोली सजा कर रखना। रिद्धिमा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, बधाई हो। इस के साथ हार्ट की इमोजी बनाई है। करिश्मा ने लिखा, तुम दोनों को ढेर सारी बधाई। अनन्या पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा, बधाई हो... बेहद खूबसूरत। आदर और अलेखा ने अपने रिलेशनशिप को साल 2023 के नवंबर महीने में ऑफिशियल कर दिया था।
आदर ने इंस्टाग्राम पर अलेखा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था लाइट ऑफ माई लाइफ। दोनों को साथ में पहली बार करण जौहर और सारा अली खान की दिवाली पार्टी में देखा गया था। आदर रीमा और मनोज जैन के बेटे हैं। अलेखा से पहले आदर तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2020 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
