Kareena Kapoor-Taimur के साथ तंजानिया में कर रही इन्जॉय , मां-बेटे के प्यार को देख Jeh को होगी जलन

Kareena Kapoor with Taimur Ali Khan: एक्ट्रेस ने ट्रिप की यादें ताजा करते हुए तैमूर के साथ प्यारी सी तस्वीरें दिखाई हैं। मां बेटे के प्यार को देखने के बाद फैंस इन पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जंगल सफारी का मजा उठाते हुए मां बेटा छुट्टियां मना रहे हैं।

Kareena Kapoor with Taimur Ali Khan: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान( Kareena Kapoor Khan) अपने अनोखे अंदाज से फैंस के बीच छाई रहती है। सोशल मीडिया हो या थिएटर करीना कपूर( Kareena Kapoor) का जादू हर जगह छाया रहता हैं। हाल ही में वह अपने परिवार के साथ तंजानिया घूमने गई थी जहां पर उन्होंने खूब मस्ती की। क्रू की रिलीज के बाद करीना कपूर तैमूर , सैफ और जैद के साथ जंगल सफारी करती नजर आई थी। अब करीना ने अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।

Kareena Kapoor with Taimur Ali Khan

करीना कपूर खान मार्च में अपने परिवार के साथ साउथ अफ्रीका के तंजानिया में छुट्टियां मनाने गई थी। बेबो ने अपने इस ट्रिप की झलक फैंस के साथ साझा की थी वहीं आज फिर एक्ट्रेस ने ट्रिप की यादें ताजा करते हुए तैमूर के साथ प्यारी सी तस्वीरें दिखाई हैं। मां बेटे के प्यार को देखने के बाद फैंस इन पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जंगल सफारी का मजा उठाते हुए मां बेटा छुट्टियां मना रहे हैं। तस्वीर पर नजर डाले तो करीना ने ऑल डेनिम लुक रखा है और व्हाइट जूते पहने हुए हैं। बिना मेकअप किए हुए एक्ट्रेस ने बालों का बन बनाया हुआ है। वहीं तैमूर ब्लू टी शर्ट और पजामा में नजर आ रहे हैं। हिरणों को निहारते हुए तैमूर प्रकृति का आनंद ले रहा है।

End of Feed