Singham Again में होगी धाकड़ स्टंट की बारिश, Kareena Kapoor ने फोटो शेयर कर दिखाई पहली झलक

Kareena Kapoor Shares BTS Photo From Singham Again Set: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में धांसू एंट्री मारी है। हाल ही में उन्होंने सेट से जुड़ी एक फोटो भी साझा की है, जिसे देखते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Kareena Kapoor Shares BTS Photo From Singham Again Set: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में 'जान-ए-जान' में नजर आई थीं। वहीं अब उन्होंने रोहित शेट्टी और अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में भी धांसू एंट्री मारी है। खास बात तो यह है कि करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सेट से जुड़ी एक फोटो साझा की है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

End of Feed