Kareena Kapoor Shares BTS Photo From Singham Again Set: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में 'जान-ए-जान' में नजर आई थीं। वहीं अब उन्होंने रोहित शेट्टी और अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में भी धांसू एंट्री मारी है। खास बात तो यह है कि करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सेट से जुड़ी एक फोटो साझा की है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।
करीना कपूर (Kareena Kapoor) द्वारा 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के सेट से साझा की गई इस तस्वीर में कार उड़ती दिखाई दी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, "क्या आपको पता है कि हम किस चीज की शूटिंग कर रहे हैं? ये मेरे बहुत ही फेवरेट डायरेक्टर हैं। उनके साथ यह मेरी चौथी मूवी है और जाहिर सी बात है कि आखिरी तो नहीं होने वाली। रेडी स्टेडी गो।" करीना कपूर की इस पोस्ट पर एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया। उन्होंने एक्ट्रेस की पोस्ट पर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा, "उनके साथ यह मेरी भी चौथी मूवी होने वाली है, लेकिन आपके साथ पहली है।"
बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण भी धांसू एंट्री मारेंगी। यह फिल्म 2024 में रिलीज हो सकती है। पहले फिल्म की रिलीज डेट स्वतंत्रता दिवस तय की गई थी। लेकिन 'पुष्पा 2' के कारण मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 'सिंघम अगेन' अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए बहुत ही मायने रखती है और वह किसी भी कीमत पर फिल्म को नुकसान नहीं होने दे सकते।
