Kareena Kapoor Khan on Boycott Trend: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री काफी लम्बे समय से बायकॉट का सामना कर रही है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मृत्यु के बाद से ही लगातार फिल्मों को बैन और बायकॉट करने की मांग चल रही है। लोगों के इस गुस्से की चपेट में कई मूवीज आ चुकी हैं, जिनमें बड़े स्टार्स के नाम भी शामिल हैं। अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान समेत कई बड़े स्टार्स की फिल्में बायकॉट ट्रेड की बलि चढ़ चुकी हैं, जिस कारण इंडस्ट्री को करोड़ों की चपत लगी है। इंडस्ट्री के कई कलाकार इस ट्रेंड पर जुबान खोल चुके हैं और अब खुलकर बायकॉट करने वालों का सामना कर रहे हैं।
इन दिनों कलाकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) खबरों में है, जिसको बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ रहा है। अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बॉलीवुड बायकॉट पर बात की है और कहा है कि वो इससे सहमत नहीं हैं। करीना के अनुसार अगर फिल्में रिलीज नहीं होगी तो फिर दर्शकों का मनोरंजन कैसे होगा? करीना कपूर खान के अनुसार, 'मैं इन सब चीजों से सहमत नहीं हूं। अगर ये बायकॉट खत्म नहीं होगा तो हम मनोरंजन कैसे करेंगे? आपकी जिंदगी में खुशियां कैसे आएंगी। मुझे लगता है कि खुशियों की जरूरत सबको है। अगर फिल्में नहीं होगी तो फिर एंटरटेनमेंट कैसे होगा?'
कुछ वक्त पहले रिलीज हुई करीना कपूर खान की मूवी लाल सिंह चड्ढा भी बायकॉट ट्रेंड की चपेट में आ गई थी। इस ट्रेंड की वजह से लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप साबित हुई। लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की सबसे बड़ी फ्लॉप मूवीज में शामिल हो गई क्योंकि लोगों ने इसे देखने से साफ इनकार कर दिया था। आमिर खान ने अपनी तरह से लोगों को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत तक दर्शक इसे बायकॉट ही करते रहे। हालांक जब लाल सिंह चड्ढा ओटीटी पर रिलीज हुई तब दर्शकों ने काफी पसंद किया।
