बॉलीवुड

Kareena Kapoor ने सैफ संग शेयर की यूरोप वेकेशन की Pics, एक्ट्रेस की नेचुरल ब्यूटी पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने परिवार के साथ यूरोप में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस लगातार वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में वेकेशन की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए करीना ने बताया कि वो जल्द ही मुंबई वापस लौटेंगी।

Image

Saif Ali Khan- Kareena Kapoor (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए बेबो ने बता दिया कि वो जल्द मुंबई लौटने वाली हैं। एक्ट्रेस के वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस ने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि चलो जी काम पर वापस जाने का समय हो गया है और ये समर छुट्टियां खत्म हुआ। मुंबई जल्द मिल रहे हैं।

करीना ने सैफ के साथ शेयर की तस्वीरें

फोटो में करीना और सैफ हैट से अपना चेहरा ढ़क कर धूप को एन्जॉय करते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस इससे पहले भी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। उन तस्वीरों में करीना सैफ के साथ कपल गोल्स देते हुए नजर आई थीं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार क्रू में नजर आई थीं। क्रू में करीना के साथ तबू और कृति सेनन मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी। फिल्म में करीना के साथ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ समेत कई सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस द बर्किंघम मर्डर में दिखेगी। ये फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article