Kareena Kapoor Khan on Vibe: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है। इस बीच ट्रेलर लॉन्च में करीना कपूर खान ने कई मुद्दों पर बात की। वहीं उन्होंने कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ को लेकर भी बडी बात कह दी। आइए इस रिपोर्ट में जानते है उन्होंने क्या कहा... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra Trailer Fan Review: Prithviraj Sukumaran-Kareena Kapoor Khan की भिड़ंत देखने के लिए एक्साइटेड हुए फैंस)
करीना कपूर खान ने कह दी बड़ी बात (pic credit-instagram)
करीना कपूर खान ने कह दी बड़ी बात
इवेंट के दौरान करीना कपूर खान से पूछा गया कि उनकी फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज डेट कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ से टकरा रही है। इस पर करीना ने कहा कि उन्हें इस क्लैश की कोई चिंता नहीं है और दोनों फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच पर्याप्त जगह है। करीना ने कुणाल खेमू की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “कुणाल इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग का कोई मुकाबला नहीं है।” उन्होंने कहा कि ‘वाइब’ में दर्शकों को कुणाल का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा और यह फिल्म लोगों का खूब मनोरंजन करेगी। करीना ने आगे कहा, “एक अच्छी फिल्म के लिए हमेशा जगह होती है। मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि ‘वाइब’ एक मजेदार और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, जिसे दर्शक पसंद करेंगे।
बताते चलें कि फिल्म दायरा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक ही सिस्टम में काम करते हुए भी कर्तव्य और न्याय को लेकर अलग-अलग सोच रखते हैं।
