बॉलीवुड

Saif Ali Khan ने सरेआम लगाई बेटे जेह को डांट, मीडिया के सामने ही निकलने लगे नन्हे नवाब के आंसू

Jeh cried because of father Saif: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बच्चों को मुस्कुराता हुआ देखने के चाहत हर किसी के दिल में रहती है। करीना जब भी अपने बच्चों को लेकर मीडिया के सामने आती हैं तो कोशिश करती हैं कि उनके चेहरों पर मुस्कुराहट मौजूद रहे लेकिन इस दफा उनका छोटा बेटा जेह रोता दिखाई दिया। आइए आपको जेह की ये क्यूट वीडियो दिखाते हैं...

Image

Jeh Crying

Jeh cried because of father Saif: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) न्यूईयर 2024 विदेश में सेलीब्रेट करने के बाद भारत लौट आई हैं। करीना कपूर खान अपने दोनों बच्चों तैमूर (Taimur Ali Khan) और जेह (Jeh Ali Khan) के साथ विदेश में वेकेशन मनाने के लिए गई थीं, जहां से वो कुछ देर पहले ही लौटी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ करीना कपूर खान के परिवार की वीडियो लग गई है, जिसमें वो जेह का हाथ थामे नजर आ रही हैं और बेटे तैमूर पिता सैफ अली खान के साथ चलते हुए दिख रहे हैं।

पापा Saif Ali Khan ने जेह अली खान को लगाई डांट

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ करीना के बेटे जेह की एक और वीडियो लगी है, जिसे देखकर आपके मुंह से हाउ क्यूट निकलना लाजमी है। असल में जैसे ही जेह अपनी मां के साथ एयरपोर्ट से बाहर आए, वैसे ही उन्होंने अपने भाई तैमूर के साथ कार की आगे वाली सीट पर बैठने की जिद कर दी। पापा सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने बेटे जेह की सुरक्षा को ध्यान में रखकर आगे नहीं बिठाया, जिसके चलते जेह अली खान की आंखों से आंसू निकलने लगे। आप जेह अली खान का प्यारा सा वीडियो नीचे देख सकते हैं...

कार से उतरते हुए खुश दिखाई दिए जेह अली खान

ऐसा नहीं है कि जेह की आंखों से पूरे रास्ते भर आंसू ही निकलते रहे। जेह जब कार से उतरकर घर की तरफ रवाना हुए तो वो मम्मी करीना का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान जेह अली खान काफी खुश दिखे और मीडिया को हाथ हिलाकर हाय भी बोलते नजर आए। वैसे आपको जेह की क्यूट वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article