23 साल बाद फिर रोमांस करेंगे Hrithik Roshan-Kareena Kapoor Khan? करण जौहर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' के पू और रोहन यानी करीना कपूर और ऋतिक रोशन का नया वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप ने इंटरनेट पर आते ही लोगों के सामने बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

फिल्म कभी खुशी कभी गम' की पू और रोहन को कौन भूल सकता है? करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का ग्लैमर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का मस्त अंदाज आज भी लोगों को याद है। अब करीब 25 साल बाद दोनों सितारे एक बार फिर अपने उन्हीं किरदारों में नजर आए हैं। करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं। लेकिन इस वीडियो ने लोगों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोग ये कह रहे है कि क्या करीना कपूर और ऋतिक रोशन जल्द ही किसी मूवी में नजर आएंगे? आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-नए James Bond बनते ही छाए रॉबर्ट पैटिनसन)

kareena kapoor hrithik roshan

क्या साथ में दिखेंगे ऋतिक-करीना? (pic credit-instagram/reddit)

क्या साथ में दिखेंगे ऋतिक-करीना?

फिल्ममेकर करण जौहर ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इसमें करीना एक बार फिर पू के अंदाज में मेकअप करती दिखती हैं। उनके लाल सैंडल और खास स्टाइल को भी दिखाया गया है। वहीं, ऋतिक रोशन अपने पुराने किरदार रोहन के लुक में नजर आते हैं। वीडियो के साथ करण ने लिखा, 'कुछ कहानियां 25 साल बाद भी खत्म नहीं होतीं।' इसके आखिर में 19 नवंबर 2026 की तारीख दिखाई गई है। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि इस दिन क्या खास होने वाला है। हालांकि, वीडियो के आखिर में Airbnb का लोगो भी नजर आता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी ब्रांड के साथ मिलकर किया गया खास प्रमोशन हो सकता है। ऐसे में इसे 'कभी खुशी कभी गम' का सीक्वल या नई फिल्म मान लेना जल्दबाजी होगी।

End of Feed