'मैं अब और चुप नहीं बैठ सकती...' छात्रों के समर्थन में Kareena Kapoor Khan ने किया पोस्ट

Kareena Kapoor Khan Post: देशभर में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच करीना कपूर खान ने छात्रों के समर्थन में पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kareena Kapoor Khan Post: देशभर में छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में सीजेपी (CJP) के नेतृत्व में छात्र जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे है। बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स भी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से इन छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'पूरे देश में सराहना...' PM Narendra Modi की तारीफ में Kangana Ranaut ने पढ़े कसीदे)

kareena kapoor khan cjp

करीना कपूर खान ने लिखा लंबा चौड़ा नोट (pic credit-instagram)

करीना कपूर खान ने लिखा लंबा चौड़ा नोट

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वह कई दिनों से इस मुद्दे पर सोच रही थीं, लेकिन अब चुप नहीं रह सकतीं। इतने सारे युवा अपनी आवाज उठा रहे हैं, इसलिए उनकी बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनकी बात सुनी जानी चाहिए। हर बच्चा जानता है कि शिक्षा उसके भविष्य की सबसे बड़ी ताकत होती है। पढ़ाई बच्चों को आत्मविश्वास देती है, उम्मीद देती है और परिवारों को बेहतर कल का भरोसा देती है। शिक्षा व्यवस्था तभी सफल होगी, जब बच्चों को भरोसा होगा कि मेहनत, ईमानदारी और योग्यता का सम्मान किया जाता है। अगर बच्चों को लगने लगे कि मेहनत का कोई मतलब नहीं है, तो उनका शिक्षा व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा।

End of Feed