Saif Ali Khan से 10 साल छोटी होने पर Kareena Kapoor ने दिया बड़ा बयान, बोलीं 'इन बातों का कोई मलतब...'

Kareena on Age Gap With Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों की उम्र में 10 साल का बड़ा अंतर है। उम्र के फासले को लेकर हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने खुलकर बात की है।

Kareena on Age Gap With Saif Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। रील से लेकर रियल लाइफ में इस कपल ने दुनिया भर के फैन्स को अपना दीवाना बनाया है। साल 2012 में जब करीना कपूर ने मुस्लिम धर्म में सैफ अली खान से शादी की थी तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। इतना ही नहीं कई लोगों के बीच करीना कपूर और सैफ अली खान के बीच उम्र का अंतर भी चर्चा में रहा था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अब करीना कपूर ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से 10 साल छोटी होने पर खुलकर बात की है।

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan

सेलिब्रिटी कपल को अक्सर जांच का सामना करना पड़ता है। कई बार सोशल मीडिया ट्रोल्स भी कभी-कभी कपल्स के बीच उम्र के अंतर को भी निशाना बनाते हैं। हालांकि इन बातों से कभी भी करीना कपूर और सैफ अली खान को कोई फर्क नहीं पड़ा। करीना कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस से इस बारे में बात करते हुए कहा, 'उम्र मायने नहीं रखती। जो मायने रखता है वह है सम्मान और प्यार है। फैक्ट यह है कि हम दोनों एक-दूसरे को एन्जॉय करते हैं।'

End of Feed