बॉलीवुड

Saif Ali Khan से 10 साल छोटी होने पर Kareena Kapoor ने दिया बड़ा बयान, बोलीं 'इन बातों का कोई मलतब...'

Kareena on Age Gap With Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सैफ अली खान से शादी की थी। दोनों की उम्र में 10 साल का बड़ा अंतर है। उम्र के फासले को लेकर हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने खुलकर बात की है।

Image

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan

Kareena on Age Gap With Saif Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। रील से लेकर रियल लाइफ में इस कपल ने दुनिया भर के फैन्स को अपना दीवाना बनाया है। साल 2012 में जब करीना कपूर ने मुस्लिम धर्म में सैफ अली खान से शादी की थी तो लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। इतना ही नहीं कई लोगों के बीच करीना कपूर और सैफ अली खान के बीच उम्र का अंतर भी चर्चा में रहा था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अब करीना कपूर ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से 10 साल छोटी होने पर खुलकर बात की है।

सेलिब्रिटी कपल को अक्सर जांच का सामना करना पड़ता है। कई बार सोशल मीडिया ट्रोल्स भी कभी-कभी कपल्स के बीच उम्र के अंतर को भी निशाना बनाते हैं। हालांकि इन बातों से कभी भी करीना कपूर और सैफ अली खान को कोई फर्क नहीं पड़ा। करीना कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस से इस बारे में बात करते हुए कहा, 'उम्र मायने नहीं रखती। जो मायने रखता है वह है सम्मान और प्यार है। फैक्ट यह है कि हम दोनों एक-दूसरे को एन्जॉय करते हैं।'

इसके अलावा करीना कपूर का मानना है कि उम्र कभी भी मायने नहीं रखती है। वो खुश हैं और 10 साल यंगर हैं। ऐसे में सैफ को चिंता करनी चाहिए। कोई भी यह नहीं बोल सकता है कि सैफ की उम्र 53 है। इसके उम्र केवल एक नंबर है।

वर्कफ्रंट की बात करें करीना कपूर को आने वाले दिनों में रोहित शेट्टी की मूवी 'सिंघम अगेन' में देखा जाएगा। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म इसी साल दिवाली के आस-पास रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article