बॉलीवुड

Shah Rukh Khan-Ranveer Singh ने 500 करोड़ी मूवी के लिए मिलाया हाथ!! इस डायरेक्टर ने किया कमाल

SRK-Ranveer joining hand for Karan's next: टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान और रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की अगली फिल्म में साथ दिखाई दे सकते हैं। करण जौहर एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर प्लान कर रहे हैं, जिसमें वो इन दोनों स्टार्स को साइन करना चाहते हैं।

Image

Ranveer Shah Rukh

SRK-Ranveer joining hand for Karan's next: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह शाहरुख खान ने काफी सालों तक खराब वक्त का सामना किया लेकिन अब उनके दिन बदल चुके हैं। किंग खान के लिए साल 2023 बहुत ही शुभ साबित हुआ है। साल की शुरुआत में उनकी पठान ने ताबड़तोड़ कमाई की और कुछ वक्त पहले उनकी जवान ने सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले। इन दोनों फिल्मों के बाद अब किंग खान अपनी डंकी के लिए उत्साहित हैं, जिसका डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है। राजकुमार हिरानी की डंकी दिसम्बर महीने में रिलीज होगी, जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। डंकी की रिलीज से पहले अब किंग खान की अगली फिल्म को लेकर बातें तेज हो गई हैं। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट की मानें तो किंग खान जल्द ही अपने दोस्त और जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर के साथ हाथ मिला सकते हैं।

टाइम्स नाउ से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, करण जौहर काफी समय से एक बिग बजट एक्शन मूवी बनाने की सोच रहे हैं, जिसके लिए वो शाहरुख खान को साइन कर सकते हैं। सूत्र के अनुसार, 'करण जौहर ने कभी भी एक्शन फिल्म का डायरेक्शन नहीं किया है। वो लम्बे समय से एक एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने कमर कस ली है। इस फिल्म में शाहरुख खान दिखाई देंगे। करण जौहर कोशिश करेंगे कि वो एकदम हटकर एक्शन फिल्म बनाएं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ रणवीर सिंह भी दिखाई दे सकते हैं। करण जौहर चाहते हैं कि उनकी मूवी में रणवीर भी अहम किरदार निभाएं, जिसके लिए वो रणवीर से बात कर रहे हैं।'

अगर करण जौहर अपने दोस्त शाहरुख खान और रणवीर सिंह को कास्ट करने में कामयाब रहते हैं तो उनकी एक्शन फिल्म का स्तर काफी बढ़ जाएगा। रणवीर और शाहरुख इंडस्ट्री दो बड़े एक्शन हीरो हैं, जिनके साथ आने का मतलब बम्पर कमाई की गारंटी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article