Shah Rukh Khan संग इस फिल्म में काम करने पर Karan Johar को है पछतावा, सुधारना चाहते हैं गलती

Karan Johar on Shah Ruh Khan's KANK: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान करण जौहर (Karan Johar) ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर 'कभी अलविदा ना कहना' (Kabhi Alvida Naa Kehna) का बड़ा अफसोस है। वो इस फिल्म को बेहतरीन तरीके से बनाएंगे।

Karan Johar on Shah Ruh Khan's KANK: बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने इंडस्ट्री के कई फेमस एक्टर्स के साथ काम किया है। अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ कई फिल्मों में काम किया है। करण जौहर ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' (Kabhi Alvida Naa Kehna) बनाने का पछतावा है। वो इस तरह की फिल्म फ्यूचर में कभी बनाना नहीं चाहते हैं। वो इस फिल्म में की गई गलती को सुधारना चाहते हैं।

Shah Rukh Khan and Karan Johar

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान करण जौहर से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो किस फिल्म को सुधारना चाहेंगे। इस सवाल पर करण जौहर ने बिना देरी किए हुए फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर इस हिट फिल्म का रीमेक बनाना पसंद करेंगे। करण जौहर ने बताया कि वो इसे और भी बेहतर तरीके से बनाना चाहेंगे।

End of Feed