Exclusive! Ranbir Kapoor Hikes His Fees After Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों से हमेसा ही लोगों को हैरान किया है। खासकर 2023 में रणबीर कपूर की फिल्मों ने अलग ही कमाल किया। जहां पहले 'तू झूठी मैं मक्कार' बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई तो वहीं साल के आखिर में 'एनिमल' (Animal) ने बड़े पर्दे पर बवाल मचाते हुए शाहरुख खान के रिकॉर्ड्स तोड़ दिये। एनिमल की ओपनिंग ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम के साथ हुई थी। एनिमल की अपार सफलता के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने भी अपनी फीस में इजाफा कर दिया है।
बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) को भले ही मिक्स रिव्यू मिले, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने बड़े पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग के भी लोग फैन नजर आए। उनका अंदाज देख दर्शक भी हैरान रह गए। एनिमल की सफलता से रणबीर कपूर के स्टारडम का स्तर भी ऊंचा हो गया है। वहीं रणबीर कपूर के करीबी सूत्र की मानें तो एक्टर ने एनिमल के हिट होते ही अपनी फीस में दोगुना इजाफा किया है। एक्टर ने अपनी फीस 30 करोड़ रुपये से सीधा 65 करोड़ रुपये पहुंचा दी है। हालांकि इस बात पर स्टार या उनकी टीम की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "रणबीर की पत्नी आलिया और उनकी मां नीतू जी तक को नहीं पता था कि 'एनिमल' के लिए एक्टर को क्या फीस मिल रही है। हर स्टार एक हिट देने के बाद पीस बढ़ाता है। इसमें सनी देओल का नाम भी शामिल है, जिन्हें मूवीज के लिए 8 करोड़ रुपये ही मिलते थे।"
