Karan Johar on Shah Ruh Khan's KANK: बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने इंडस्ट्री के कई फेमस एक्टर्स के साथ काम किया है। अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ कई फिल्मों में काम किया है। करण जौहर ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' (Kabhi Alvida Naa Kehna) बनाने का पछतावा है। वो इस तरह की फिल्म फ्यूचर में कभी बनाना नहीं चाहते हैं। वो इस फिल्म में की गई गलती को सुधारना चाहते हैं।
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान करण जौहर से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो किस फिल्म को सुधारना चाहेंगे। इस सवाल पर करण जौहर ने बिना देरी किए हुए फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान और रानी मुखर्जी स्टारर इस हिट फिल्म का रीमेक बनाना पसंद करेंगे। करण जौहर ने बताया कि वो इसे और भी बेहतर तरीके से बनाना चाहेंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर ने लगभग 7 सालों के बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा करण जौहर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'द बुल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म उनके बैनर तले बनाई जाएगी।
