बॉलीवुड

Ibrahim Ali Khan को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं करण जौहर, पोस्ट देख फैंस ने दौड़ाया दिमाग

Karan Johar Ready To Launch Ibrahim Ali Khan With Kajol And Prithviraj Sukumaran: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की है, जिसे देख लोग अटकलें लगा रहे हैं कि वह काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ इब्राहिम अली खान को लॉन्च करने वाले हैं।

Image

करण जौहर इब्राहिम अली खान को करेंगे लॉन्च!

Karan Johar Ready To Launch Ibrahim Ali Khan With Kajol And Prithviraj Sukumaran: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण जौहर (Karan Johar) ने अभी तक कई बॉलीवुड सितारों को अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए लॉन्च किया है। वहीं अब माना जा रहा है कि वह सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को भी लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख लोग खूब अटकलें लगा रहे हैं।

करण जौहर (Karan Johar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को स्टार कास्ट और मूवी के नाम का अंदाजा लगाने के लिए कहा। करण जौहर की पोस्ट में लिखा नजर आया, "ये फिल्म का ऐलान नहीं है। लेकिन ये आप लोगों की मदद के लिए हो सकता है। हम पिछले कुछ सालों से एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन हमने इसके बारे में क्रू तक को नहीं पता चलने दिया, क्योंकि ये डेब्यू डायरेक्टर का फैसला था। हालांकि आपके सामने मूवी से जुड़े कुछ हिंट मौजूद हैं। पहला: साउथ के सुपरस्टार, जिन्होंने हाल ही में एक जबरदस्त पैन इंडिया मूवी दी है। दूसरा: सबकी चहेती और प्यारी एक्ट्रेस, जो हमेशा ही अपने भाव से हमें हैरान कर देती है। तीसरा: एक डेब्यू एक्टर जो अपनी पहचान बनाने के लिए बिना थके काम किये जा रहा है।"

करण जौहर (Karan Johar) की पोस्ट में आगे लिखा नजर आया, "फिल्म पूरी तरह से तैयार है और हम इसे जल्द ही रिलीज करेंगे। आपको कुछ अंदाजा है? अगर आप फिल्म का टाइटल और नाम ठीक अंदाजा लगा लेते हैं तो हम आपको मूवी की झलक दिखाने के लिए जरूर बुलाएंगे।" बता दें कि करण जौहर की पोस्ट देखने के बाद लोगों ने नाम का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया। पहली हिंट का जवाब जहां लोगों ने 'पृथ्वीराज सुकुमारन' को बताया तो वहीं दूसरी हिंट का जवाब 'काजोल' और तीसरे हिंट का जवाब इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) बताया। इसके साथ ही लोगों ने मूवी का नाम 'सरजमीं' कहा। बता दें कि अभी तीनों के नाम पर मेकर्स ने आधिकारिक तौर से मुहर नहीं लगाई है। लेकिन इब्राहिम अली खान बीते कई वक्त से अपनी डेब्यू मूवी की शूटिंग में लगे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article