Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Iqbal Wedding: सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने अपनी शादिशुदा जिंदगी को शुरू कर दिया है। उनकी शादी के फंक्शन के अंदर की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर कमाल कर दिया है। सोनाक्षी और जहीर को उनकी नई शुरुआत के लिए फिल्म इंडस्ट्री ने बधाई भी दी हैं। अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने खुलासा किया है कि उन्हें उनकी शादी में क्या सबसे ज्यादा पसंद आया है। इसी के साथ ही करण जौहरने सोनाक्षी को 'सबसे अच्छी दुल्हन' भी करार दिया है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान करण जौहर ने इस बारे में बात की है, आइए यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
Karan Johar on Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding
जहीर और सोनाक्षी की शादी पर क्या बोले करण जौहर?
आज, 28 जून को करण जौहर अपने फॉलोअर्स के साथ बातचीत करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में शामिल हुए। सेशन के दौरान, उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हालिया शादी के बारे में बात की है। उन्होंने दुल्हन के लुक के लिए सोनाक्षी की सराहना की और उनके समारोह की सादगी से हैरान रह गए थे।
करण ने कहा, 'आप जानते हैं कि मुझे सोनाक्षी के बारे में जो बात पसंद थी वह यह थी कि वह सबसे कूल दुल्हन थीं। वह मस्त थी। जहीर और सोनाक्षी बहुत प्यारे लग रहे थे। वे खुश लग रहे थे, वे बहुत खूबसूरत लग रहे थे। और कोई तामझाम और दिखावा नहीं था, यह सिर्फ शुद्ध प्रेम और मजा था। और यही बात मुझे उनकी शादी से बहुत अच्छी लगी। और मुझे उनका दिखने का तरीका बहुत पसंद आया। उसके लिए बहुत प्यार।'
