Karan Johar On Priyanka Chopra Shift From Hollywood: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें किस तरह बॉलीवुड में धीरे-धीरे साइडलाइन कर दिया गया था। यही वजह थी कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की जगह हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर को चमकाने का ऑप्शन चुना था। इस समय प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। डैक्स शेपर्ड के साथ उनके वायरल पॉडकास्ट के महीनों बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड से हॉलीवुड में शिफ्ट होने पर बड़ा राज खोला है।
करण जौहर ने ईटी कनाडा को बताया कि प्रियंका चोपड़ा को हर दिन आगे बढ़ रही हैं और उनके सफलता हासिल करते हुए देखना बेहद शानदार है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका हमेशा हर मंच और हर चीज में अमेजिंग रही हैं, जिसके लिए भी उन्होंने मेहनत की है। उन्होंने प्रतिनिधित्व करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।
प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड को लेकर किए गए खुलासे के बाद कई लोगों ने इंटरनेट पर करण जौहर को लताड़ लगानी शुरू कर दी थी। हालांकि बाद में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा को एक दूसरे को गले लगाते हुए देखा गया था। वैसे प्रियंका चोपड़ा के फैन्स उन्हें एक बार फिर बॉलीवुड फिल्मों में देखना चाहते हैं। उनके पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है।
