बॉलीवुड

RARKPK Sequel: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का बनेगा सीक्वल!! रंधावा परिवार की आगे की कहानी बया करेंगे करण जौहर

RARKPK Sequel: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। डायरेक्टर करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के सीक्वल को लेकर खुलासा किया है ।करण ने कहा कि रॉकी और रानी की आगे की कहानी मेरे दिमाग में है

Image

Karn Johar Makes RARKPK 2

RARKPK Sequel: रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) स्टार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी( Rocky aur Rani Ki Prem Kahani) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और लोगों को रणवीर-आलिया की जोड़ी भी खूब पसंद आ रही है। वहीं अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। डायरेक्टर करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के सीक्वल को लेकर खुलासा किया है।

करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह रॉकी और रानी की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर लाने के लिए विचार कर रहे हैं। हम तीनों इस बारे में सोच रहे हैं करण ने आगे कहा कि रॉकी और रानी को एक बार फिर से मौका मिलना चाहिए उनकी आगे की कहानी फैंस ज़रूर जानना चाहते हैं। करण ने कहा कि रॉकी और रानी की आगे की कहानी मेरे दिमाग में है अभी फिल्म की शुरुआती कहानी मेरे पास है। जल्द ही वह फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान कर देंगे।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की बात करें तो मूवी 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर आई थी। मूवी ने अब तक 50 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है और फिल्म निर्माताओं को फिल्म से खासा कमाई की उम्मीद है। फिल्म में रॉकी और रानी के प्यार के पड़ाव की कहानी दिखाई जाती है किस प्रकार अलग परिवार एक दूसरे को अपनाते हैं। फिल्म को रॉकी-रानी की शादी पर खत्म किया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article