Karan Johar बनाएंगे राधा-कृष्ण पर फिल्म, दिखेगी प्रेम और भक्ति की अनोखी कहानी

Karan Johan Next Movie: करण जौहर अब राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म प्रेम, धर्म, इतिहास और भव्यता को एक साथ पर्दे पर पेश करेगी।

Karan Johan Next Movie: पिछले कई सालों से करण जौहर (Karan Johar) अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। रोमांस, ड्रामा और बड़े बजट की फिल्मों के लिए मशहूर करण ने अब एक नई तरह की कहानी पर काम करने का फैसला किया है। वह जल्द ही भगवान कृष्ण और देवी राधा की प्रेम कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म करण के लिए अब तक के प्रोजेक्ट्स से काफी अलग होगी। इसमें इतिहास, धर्म, प्रेम और भव्यता का खास मेल देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि करण इस कहानी को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra से पहले समझिए Meghna Gulzar की फिल्मों के किरदारों में क्या रहा खास?)

karan johar next movie

‘राधा कृष्ण’पर मूवी बनाएंगे करण जौहर (pic credit-IMDb/instagram)

‘राधा कृष्ण’पर मूवी बनाएंगे करण जौहर

करण जौहर अब ‘राधा कृष्ण’ की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। रोमांस और भव्य फिल्मों के लिए मशहूर करण इस बार एक बिल्कुल अलग तरह की कहानी पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में इतिहास, प्रेम और शानदार विजुअल्स देखने को मिलेंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के तहत राधा और कृष्ण की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। सूत्र के अनुसार, करण लंबे समय से राधा-कृष्ण की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते थे और अब उन्हें ऐसी स्क्रिप्ट मिल गई है, जो इस महान प्रेम कहानी के साथ न्याय करती है। फिल्म की कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी सचिन रवि संभाल रहे हैं। फिल्म फिलहाल बनने की प्रक्रिया में है और इसका काम काफी आगे बढ़ चुका है।

End of Feed