Alia Bhatt को टारगेट करने वालीं दिव्या कुमार खोसला को करण जौहर ने बुलाया 'Fool'? जिगरा पर मचा नया बवाल

Divya Kumar Khosla and Karan Johar Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस फिल्म को दिव्या कुमार खोसला की फिल्म सावी से इंस्पायर बताया जा रहा है। जिसके बाद दिव्या ने आलिया पर तीखा हमला भी बोला है। यहां इस विवाद पर नजर डालते हैं।

Divya Kumar Khosla and Karan Johar Controversy: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज के साथ ही इसको लेकर कई विवाद भी खड़े हो गए हैं। कई लोग मेकर्स पर फिल्म के फेक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट शेयर करने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म दिव्या कुमार खोसला की मूवी सावी से इंसपायर है और कहीं न कहीं उसी तरह की कहानी को दिखा रही हैं। इस कॉन्ट्रोवर्सी की आग में घी तो तब डल गया जब दिव्या कुमार खोसला ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर आलिया भट्ट और फिल्म जिगरा के मेकर्स पर हमला बोल दिया। दिव्या ने मेकर्स पर साफ साफ फेक बॉक्स ऑफिस आंकड़े शेयर करने के आरोप लगाए हैं। वहीं आलिया भट्ट को भी खरी खोटी सुनाया है। जिसके बाद अब करण जौहर ने भी दिव्या को तगड़ा जवाब दिया है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन

Karan Johar Shares Cryptic Note On Silence After Divya Khossla Kumar Calls Alia Bhatt's Jigra Box Office Numbers 'Fake'

Karan Johar Shares Cryptic Note On Silence After Divya Khossla Kumar Calls Alia Bhatt's Jigra Box Office Numbers 'Fake'

दिव्या ने लगाए थे ये आरोप

दिव्या ने अपनी पहली पोस्ट में लिखा, 'जिगरा शो के लिए सिटी मॉल पीवीआर गई थी। थिएटर बिल्कुल खाली था...हर जगह सभी थिएटर खाली नजर आ रहे थे। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है.. खुद ही टिकट खरीदकर फर्जी कलेक्शन अनाउंस कर दीजिए। हैरान हूं बिकाऊ मीडिया चुप क्यों है?'

End of Feed