बॉलीवुड

Kannappa: भगवान शिव बनकर तांडव करते दिखे अक्षय कुमार, फर्स्ट लुक पोस्टर देख फैंस हुए गदगद

Kannappa Poster: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा (Kannappa Official Poster) से नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें वो भगवान शिव के भेष में दिखाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार का गला नीला है तो उनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में डमरू है। अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा का नया पोस्टर दर्शकों को पसंद आ रहा है और वो इस फिल्म के इंतजार में हैं।

Image

Kannappa

Akshay Kumar Kannppa Poster: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कई सारी फिल्में साल 2025 में रिलीज होगी, जिनमें से एक कन्नप्पा भी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव (Lord Shiva) के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म कन्नप्पा के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही अक्षय कुमार की मूवी का ऑफिशियल पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें वो भगवान शिव के रूप में तांडव करते दिखाई दे रहे हैं। जहां अक्षय कुमार के एक हाथ में त्रिशूल है तो वहीं दूसरे हाथ में डमरू है। अक्षय कुमार के गले को ध्यान से देखें तो भगवान शिव की तरह वो नीला है। फिल्म कन्नप्पा का पोस्टर देखकर कहा जा सकता है कि मेकर्स ने हर एक बारीकी पर ध्यान दिया है ताकि फैंस को शिकायत का मौका न मिले।

फिल्म कन्नप्पा में होंगे कई सारे कैमियोज

अक्षय कुमार की कन्नप्पा (Kannappa Movie Poster) को लेकर दर्शक इसलिए भी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसमें देश के कई बड़े अभिनेता कैमियो करते दिखाई देंगे। जहां प्रभास नंदी के रोल में दिखाई देंगे, वहीं मोहनलाल का भी अहम रोल होगा। अदाकारा काजल अग्रवाल भी कन्नप्पा में हैं, जो मां पार्वती के रोल में दिखेंगी।

अगर कन्नप्पा की कहानी की बात करें तो ये भगवान शिव के लीजेंड्री भक्त विष्णु मंचु के आसपास घूमती दिखाई देगी। फिल्म में विष्णु की भगवना के प्रति भक्ति और उनमें विश्वास की अविश्वसनीय कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में न केवल भारतीय कल्चर बल्कि भारतीय भगवानों के प्रति लोगों की आस्थानओं को दिखाया जाएगा। वैसे आपको फिल्म कन्नप्पा का पोस्टर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article