Kanguva से सामने आया साउथ सुपरस्टार सूर्या का फर्स्ट लुक, खूंखार लुक देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 23, 2023, 02:06 PM IST

Kanguva Teaser: साउथ सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुआ की छोटी सी झलक सामने आई है। मेकर्स ने सूर्या के जन्मदिन पर कंगुआ से फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में सूर्या के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में हैं।

Kanguva Teaser: साउथ सुपरस्टार सूर्या शिव कुमार का आज 48वां जन्मदिन हैं। सूर्या की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुआ के रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने सूर्या के जन्मदिन पर कंगुआ का टीजर शेयर किया है। एक्टर का फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कंगुआ का टीजर ट्रेंड कर रहा है। कंगुआ में सूर्या के साथ दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं।

End of Feed