Pathaan की करोड़ों की कमाई पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, एक्ट्रेस ने फिल्म मेकर्स पर साधा तंज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 25, 2023, 03:51 PM IST

Kangana Ranaut Slams Pathaan: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्विटर पर वापसी करते ही शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने फिल्म के करोड़ों के कलेक्शन पर सवाल उठाते हुए मेकर्स पर निशाना साधा है। ट्विटर पर कंगना का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

Kangana Ranaut Slams Pathaan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सभी सिनेमाघरों में फिल्म की बुकिंग हाउसफुल चल रही हैं। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पठान पर कमेंट किया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना की हाल ही में ट्विटर पर वापसी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म पठान को लेकर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा कि फिल्म उद्योग भद्दा और कच्चा है कि जब भी वो किसी प्रोजेक्ट और कला की सफलता को दिखाने के लिए पैसों की चमक-धमक को दिखाता है। उन्हें लगता है कि कमाई के अलावा कलाकार के पास कोई और काम नहीं है। ऐसे कारनामे गिरी हुई सोच और उनकी घिसा -पिटी तरीकों को सबके सामने लाते हैं।

shahrukh khan and kangana

shahrukh khan and kangana (credit pic: social media)

उन्होंने आगे कहा- कभी कला के मंदिर होते थे थिएटर्स और अब ये सिनेमाघरों तक पहुंच गई है। इस इंडस्ट्री को अरबों के फायदे के लिए बनाया गया है। कलाकारों को बेशर्मी से नहीं बल्कि समझदारी से अपने कला का प्रदर्शन करना चाहिए। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन यूजर्स का दावा है कि कंगना ने ये पोस्ट शाहरुख खान की फिल्म के लिए लिखा है। कई यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को पठान के सक्सेस से जलन हो रही हैं।

End of Feed