Kangana Ranaut Mahadev App: परिवर्तन निर्देशालय (ED) इन दिनों महादेव बेटिंग ऐप की जांच कर रही है। इस बेटिंग ऐप में कई फिल्म स्टार्स का नाम शामिल है। ईडी जल्द इन सितारों से पूछताछ करेगी। ईडी की कहना है कि इन स्टार्स ने इन ऐप को प्रमोट किया है। साथ ही इनके प्रमोशनल इवेंट में भी शामिल हुए है। अब इस कंगना रनौत का बयान है। कंगना ने बताया कि उन्हें महादेव बेटिंग ऐप को प्रमोट करने के लिए करोड़ों रुपये ऑफर हुए थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस ऐप को प्रमोट करने से मना कर दिया था।
Kangana Ranaut (credit pic: instagram)
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, मेरे पास इस ऐप का विज्ञापन के लिए साल में 5- 6 बार ऑफर आया है। हर बार मुझे करोड़ों रुपये देकर खरीदने की कोशिश की गई। लेकिन मैंने हमेशा मना कर दिया है। ये नया भारत है। सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे।
कंगना ने बेटिंग ऐप में नाम फंसने वालों पर कसा तंंज
ईडी ने इस केस में रणबीर कपूर को कुछ समय पहले समन भेजा था। एक्टर के वकील ने पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। रणबीर पर महादेव बेटिंग ऐप को प्रमोट करने का आरोप है। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर, कपिल शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी का नाम सामने आया है। महादेव ऐप पर अलग-अलग गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध तरीके से सट्टेबाजी की जाती है। इस कंपनी को दुबई के सौरभ और रवि उप्पल चलाते हैं।
