बॉलीवुड

Kangana Ranaut के करियर की यह होगी सबसे बड़ी फिल्म: प्रड्यूसर संदीप सिंह के आईं साथ, 13 साल पुराने हैं यार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2023, 12:40 PM IST

Kangana Ranaut Latest News in Hindi: ‘फैशन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘क्वीन’ और ‘पंगा’ सरीखी फिल्मों में अहम रोल निभाकर लोगों की वाह-वाही लूट चुकीं कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ है, जो 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अभिनय करने के साथ कंगना ने इसका निर्देशन भी किया है।

Image

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत। (फाइल फोटोः इंस्टाग्राम)

Kangana Ranaut Latest News in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक नई फिल्म पर काम चालू करने जा रही हैं। उनका दावा है कि यह मूवी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म रहेगी। खास बात है कि इस प्रोजेक्ट के लिए वह और फिल्म निर्माता संदीप सिंह साथ आए हैं, जो कि क्वीन फेम एक्ट्रेस के 13 साल पुराने यार हैं।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2024 की शुरुआत में चालू होने के आसार हैं। हालांकि, फिल्म का न तो नाम तय हुआ है और न ही उस पर कोई डिटेल सामने आया है। यह जरूर कहा गया कि निर्माता जल्द ही इसके निर्देशक और फिल्म के नाम का ऐलान करेंगे। 36 साल की कंगना की ओर से बताया गया, "संदीप और मैं 13 साल से अधिक समय से दोस्त हैं। हम काफी समय से साथ में फिल्म करना चाहते थे। अब जब हमें सही विषय और किरदार मिल गया है तो हम इस पर काम करने को तैयार हैं। यह मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी...अन्य जानकारियां जल्द साझा की जाएंगी।"

Kangana Ranaut Insta Post

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट किया है।

इस बीच, सिंह ने कहा, "मैंने उन्हें पहले जिन फिल्मों का प्रस्ताव दिया था। वे अभिनेत्री के तौर पर उनकी क्षमताओं के साथ न्याय नहीं करती थीं। इसलिए, मैंने सही फिल्म का इंतजार किया। कंगना की अभिनय की क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए एक अच्छी पटकथा ढूंढना चुनौती थी। अब चूंकि मुझे एक महत्वपूर्ण विषय मिला है जिसके साथ केवल वह ही न्याय कर सकती हैं, तो मैंने तुरंत उनसे संपर्क किया। इस बार वह मना नहीं कर सकीं। इस फिल्म और किरदार को बेहद सम्मान मिलेगा और इसे याद रखा जाएगा। इसे दुनिया भर में हर भारतीय द्वारा पसंद किया जाएगा।"

kangana ranaut the queen

kangana ranaut the queen

‘फैशन’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘क्वीन’ और ‘पंगा’ सरीखी फिल्मों में अहम रोल निभाकर लोगों की वाह-वाही लूट चुकीं कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ है, जो 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अभिनय करने के साथ कंगना ने इसका निर्देशन भी किया है, जबकि सिंह ‘मैरी कॉम’, ‘अलीगढ़’, ‘सरबजीत’ और ‘झुंड’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article