Sanjay Leela Bhansali की फिल्म का ऑफर ठुकराने पर Kangana Ranaut को मिले थे ताने, एक्ट्रेस बोली कोई आ जाए....

Kangana Ranaut Rejected Ram-Leela Song: राम-लीला फिल्म के मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) से पहले 'राम चाहे लीला चाहे' गाने के लिए कंगना रनौत को अप्रोच किया था। कंगना रनौत ने कहा कि मैंने आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया।

Kangana Ranaut Rejected Ram-Leela Song: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी सांसद कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी'( Emergency) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस की फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में कंगना रनौत ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री की कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब संजय लीला भंसाली की फिल्म से ऑफर आया तब मैंने क्यों मना किया।

Kangana Ranaut Rejected Ram-Leela Song

इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने अपने करियर, बॉलीवुड फिल्मों, इंडस्ट्री में अपने दोस्तों और इसी के साथ अपनी रिजेक्टड फिल्मों के बारे में भी बताया। कंगना ने कहा कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए ऑफर आया था। मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra) से पहले 'राम चाहे लीला चाहे' गाने के लिए कंगना रनौत को अप्रोच किया था। कंगना रनौत ने कहा कि मैंने आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया, जब बात अन्य लोगों को पता चली तब उन्होंने कहा कि- ये पागल है, भंसाली को मना कर रही है,'मैंने कहा मैं नहीं कर सकती, चाहे भंसाली हो या कोई और मैं आइटम डांस नहीं कर सकती'।

End of Feed