Kangana Ranaut With Mystery Guys: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके द्वारा बॉलीवुड को लेकर दिए गए ब्यान चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस की डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई है, जिसे देख सभी हैरान हो गए हैं। हर कोई आज इस शख्स के बारे में पूछ रहा है ये कौन है और कहाँ से आया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए उस मिस्ट्री मैन की कंगना संग तस्वीर।
बीती रात कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को मुंबई के एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया, लेकिन उनके साथ एक विदेश मुंडा भी था। दोनों ही हाथों में हाथ डाले नजर आए, जिसे देख सभी हैरान हो गए। लोगों का मानना है की कंगना की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दे दी है। ऐसे में ये देख सभी का कहना है की एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन की हमशक्ल ढूंढा है। वहीं कुछ लोगों ने कहा की हिंदुस्तानी लड़का क्यों नहीं ढूंढा।
अभी तक कंगना के साथ ये हैंडसम लड़का कौन और क्या नाम है इस बारे में अभी पता नहीं लग पाया है। कहा जा रहा है की जल्द ही कंगना इस सस्पेंस से जल्दी पर्दा उठा सकती हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना के करियर की बात करें तो पिछली फिल्में तेजस और धाकड़ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। साथ ही अब फिल्म इमरजेंसी पर कंगना की उमीदें टिकी हुई हैं जो इंदिरा गांधी की जीवनी पर बनी है।
