बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत इन दिनों अपनी नई फिल्म इमरजेंसी के लिए कमर कस रही हैं, जो उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार प्ले करती नजर आएंगी। इमरजेंसी 6 सितम्बर के दिन दर्शकों के सामने आने वाली थी लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इसकी रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ती रही। सेंसर बोर्ड ने 13 कट लगाने के बाद अब इमरजेंसी को रिलीज करने की इजाजत दे दी है और यह 17 जनवरी के दिन दर्शकों के सामने होगी।
कंगना रनौत ने सीबीएफसी द्वारा फिल्म इमरजेंसी में लगाए गए कट्स पर बात करते हुए कहा है, 'मुझे खुशी है हम फिल्म में जो-जो दिखाना चाहते थे वो सभी कुछ है। हां इसमें कुछ कट्स लगे हैं लेकिन उसमें कोई परेशानी नहीं है। हमने फिल्म इमरजेंसी किसी का मजाक उड़ाने के लिए नहीं बनाई है, इसमें तथ्य दिखाए गए हैं जो कट्स लगने के बाद भी इसमें मौजूद हैं। फिल्म पर इन कट्स का कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।'
कंगना रनौत ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हमारी कहानी पूरी तरह से सुरक्षित बनी हुई है। कुछ कट्स की वजह से इमरजेंसी पर प्रभाव नहीं पड़ा है। अगर सेंसर बोर्ड इन्हें नहीं हटाता तो दर्शकों को समझ आता कि हमने वो सीन्स क्यों रखे हैं।'
फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत ने 1970 का वक्त दिखाया है, जब भारत की सबसे ताकतवर प्रधानंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में इमरजेंसी लगाई गई थी। कंगना रनौत ने इमरेंजी में दिखाने की कोशिश की है कि 70 के दशक में लोगों के बीच कैसा माहौल था और इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी से किन-किन पर क्या-क्या प्रभाव पड़ा था। बीते कुछ सालों में इस तरह की कई पॉलिटिकल ड्रामा रिलीज हुई हैं, कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म उनसे किस तरह से अलग होगी, यह देखना दिलचस्प रहेगा।
