कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और आर माधवन (R. Madhavan) की हिट जोड़ी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। एक बार फिर ये जोड़ी फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। कंगना और आर माधवन साथ में पैन इंडिया साइकोलॉजिक्ल थ्रिलर मूवी में साथ नजर आएंगे। फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। कंगना ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग चेन्नई में शुरू कर दी है।
Kangana Ranaut (credit pic: instagram)
एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के शुभ मुहूर्त की फोटो शयेर करते हुए कैप्शन लिखा, आज चेन्नई में हमने अपनी नई फिल्म, एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जल्द ही बाकी डिटेल्स सामने आएंगी। इस असामान्य और रोमांचक स्क्रिप्ट के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी अपकमिंग फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया है।
कंगना ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
फिल्म का निर्देशन थलाइव के डायरेक्टर विजय करेंगे। एक्ट्रेस ने विजय के साथ फोटो शेयर की है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, फिल्म के पहले दिन भारतीय सिनेमा के भगवान थलाइवर के सेट पर अचानक आने से हम सब एक्साइटेड हो गए। क्या प्यार दिन है। मिसिंग मेडी। एक्टर आर माधवन जल्द शूटिंग ज्वाइन करेंगे। फिल्म हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी।
कंगना ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर की। फैंस दोनों एक्टर्स को तनु वेड्स मनु में देखने की मांग करने लगे। इसके अलावा कंगना की फिल्म इमरजेंसी भी पाइपलाइन में है।
