Kangana Ranaut Salams on Oscar Award: अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) की हालिया रिलीज फिल्म इमरजेंसी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। थिएटर में मिले-जुले रिस्पांस के बाद अब इसे ओटीटी पर खूब देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कंगना की फिल्म की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इन्हीं सब तारीफ़ों को एक्ट्रेस भी अपने अकाउंट पर शेयर कर रही है। जब एक फैन ने यह लिखा कि इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में जाना चाहिए था , तब कंगना ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि हर जगह वायरल हो रहा है।
दरअसल कंगना की एक फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि 'इमरजेंसी फिल्म कमाल की है, इसे भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजना चाहिए था' इसे रीशेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि लेकिन अमेरिका इस सच्चाई को अपना नहीं पाएगा कि कैसे वह विकासशील देशों को परेशान करता था, उनपर दबाव बनाता था। इस फिल्म में यह सच्चाई उजागर हुई है। उन्हें अपना मूर्ख अवॉर्ड अपने पास ही रखने दो हमारे पास अपना नेशनल अवॉर्ड है।
कंगना रनौत का यह कॉमेंट अब जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई इसपर अपनी राय देता नजर आ रहा है। कंगना के फैंस को उनकी ये बात कहने का अंदाज पसंद आया तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। खैर बात करें फिल्म इमरजेंसी की तो यह 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी। फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार किया था। खूब सारे विवादों के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में आई थी और इसने करीब 20 करोड़ का कलेक्शन किया था।
