बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इस बीच अन्नू कपूर विवादों में आ गए हैं। दरअसल, एक इवेंट उनसे कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड के बारे में पूछा गया था तो अन्नू कपूर ने कंगना को पहचानने से ही इनकार कर दिया। अन्नू कपूर ने कहा, 'ये कंगना जी कौन हैं? कृपया बताएं ना कौन हैं? जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो कोई बहुत बड़ी हीरोइन होंगी? सुंदर हैं क्या? अब इस विषय पर कंगन रनौत ने रिएक्ट किया है।
कंगना रनौत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अन्नू कपूर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कंगना रनौत ने कहा, 'आप अन्नू कपूर जी से सहमत हैं कि हम एक सफल महिला से नफरत करते हैं, अगर वह खूबसूरत है तो उससे ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह ताकतवर है तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं? क्या यह सच है।' कंगना रनौत का ये बयान इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत संग हुआ था हादसा
हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल ने कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया है। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। इस मामले में कंगना रनौत को बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सपोर्ट भी किया था। बताते चलें कि कंगना रनौत शुरू से ही हर मुद्दे पर अपनी बात रखती है। कभी-कभी कंगना का बेबाक अंदाज उनके लिए मुसीबत बन जाता है। बता दें कि कंगना रनौत हाल ही में मंडी लोकसभा से सांसद चुनी गई है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कंगना रनौत कैसे लोगों की भलाई के लिए काम करती हैं।
