'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के बाद फिर साथ काम करेंगे कंगना रनौत और आर माधवन, मूवी टाइटल भी हुआ आउट

Kangana Ranaut and R Madhavan's Next is Circle: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत और आर माधवन फिल्म 'सर्किल' की शूटिंग को लगभग एक साल से कर रहे थे। अब इसकी शूटिंग को पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह मूवी इसी साल दशहरा पर रिलीज होगी।

Kangana Ranaut and R Madhavan's Next is Circle: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दूसरी ओर आर माधवन ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई बेहतरीन मूवीज में भी काम किया है। कंगना रनौत और आर माधवन को आखिरी बार फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में साथ देखा गया था। यह मूवी अपने समय में जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस मूवी के बाद से फैन्स इंतजार कर रहे थे कि कब कंगना रनौत और आर माधवन की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। अब फैन्स की बात लगता है मेकर्स ने सुन ली है। जी हां कंगना रनौत और आर माधवन ने एक नई फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है, जिसका टाइटल 'सर्किल' बताया जा रहा है।

Kangana Ranaut and R Madhavan (Pics Credit: Instagram/kanganaranaut-/actormaddy)

डेक्कन क्रॉनिकल को प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म 'सर्किल' की पूरी शूटिंग कल हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित क्लब इल्यूजन में एक क्लब सॉन्ग के शूट के साथ पूरी हुई। फिल्म के क्रू मेंबर्स और एक्टर्स ने 'सर्किल' को शूटिंग पूरी होने के बाद साथ में जश्न मनाया।' सूत्र ने आगे बताया कि 'सर्किल' एक पैन-इंडिया फिल्म होने वाली है, जिसे तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है। बीते एक साल से फिल्म की शूटिंग जारी थी।

End of Feed