बॉलीवुड

अक्षय कुमार संग काम करने में कंगना रनौत के कांप गए थे पैर, मिनटों में रिजेक्ट किया था ऑफर

Kangana Ranaut rejected Akshay Kumar movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें अक्षय कुमार की मूवी को लेकर खुलासा किया है।

Image

MixCollage-28-Aug-2024-09-25-AM-5623

Kangana Ranaut Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की वजह सुर्खियों में बनी हुए हैं। इस मूवी में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद लोग गदगद हो गए थे। कंगना रनौत अपनी इस मूवी का प्रमोशन जोरों शोरो से कर रही है। इस बीच कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर एक ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म को कंगना रनौत ने किया था रिजेक्ट

कंगना रनौत ने हाल ही में 'एनबीटी एंटरटेनमेंट' से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। इस दौरान कंगना रनौत ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार उन्हें अपनी फिल्म सिंह इज ब्लिंग में लेना चाहते थे। हालांकि इसके लिए कंगना रनौत ने मना कर दिया। जब अक्षय ने कंगना से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा, 'प्लीज समझो आपकी भी बेटी है। हम महिलाओं के लिए इंटीग्रिटी चाहते हैं।' बता दें कि कंगना रनौत ने अबतक कई सितारों की फिल्मों को रिजेक्ट किया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक के नाम शामिल है।

कब रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म

बताते चलें कि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने पानी की तरह पैसा बहाया है। साथ ही उन्होंने दिन-रात मेहनत भी की है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कंगना रनौत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। मालूम हो कि कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर है। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इस वजह से उन्होंने राजनीति में भी एंट्री की है। हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से कंगना रनौत सांसद है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article