बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने खालिस्तान मुद्दे पर फिर से Diljit Dosanjh को घेरा, बोली 'देश के साथ गद्दारी महंगी पड़ेगी...'

Kangana targets Diljit: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंस्टाग्राम के जरिए दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को एक बार फिर से घेरा है। कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा है कि जो लोग खालिस्तानियों को सपोर्ट करते हैं, उन्हें अब छोड़ा नहीं जाएगा क्योंकि वक्त बदल चुका है। कंगना के अनुसार देश के साथ जो लोग गद्दारी करते हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

Image

Kangana Ranaut ने खालिस्तान मुद्दे पर फिर से Diljit Dosanjh को घेरा, बोली 'देश के साथ गद्दारी महंगी पड़ेगी...'

KEY HIGHLIGHTS
  • कंगना रनौत ने खालिस्तान मुद्दे पर किया ट्वीट
  • कंगना ने खालिस्तान मुद्दे पर दिलजीत दोसांझ को घेरा
  • कंगना रनौत को मिल रहा है देशभक्त लोगों का सपोर्ट

Kangana targets Diljit: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय शेयर करती रहती हैं। ऐसे बहुत हम ही मुद्दे होते हैं, जिन पर कंगना रनौत अपने विचार प्रकट नहीं करती हैं। इन दिनों देश में खालिस्तान का मुद्दा गर्माया हुआ है और पंजाब पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह की तलाश में है। कंगना रनौत ने इसी मुद्दे पर अपना लेटेस्ट पोस्ट किया है। कंगंना रनौत ने इंस पोस्ट के जरिए पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है और अपना पुराना बदला पूरा करने की कोशिश की है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि जो लोग देश के साथ गद्दारी करते हैं, उन्हें अब छोड़ा नहीं जाएगा।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है 'वो सभी लोग जो खालिस्तानियों को सपोर्ट करते हैं, अगला नम्बर अब उनका ही है। पुलिस आ चुकी है, ये वो वक्त नहीं है जब कोई भी कुछ भी करता था। देश के साथ गद्दारी या टुकड़े करने की कोशिश अब महंगी पड़ेगी।'

Kangana Ranaut ने खालिस्तान मुद्दे पर फिर से Diljit Dosanjh को घेरा

Kangana Ranaut ने खालिस्तान मुद्दे पर फिर से Diljit Dosanjh को घेरा

अदाकारा कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ-साथ ट्विटर पर भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को घेरा है। दिलजीत दोसांझ ने किसान आंदोलन के वक्त कंगना रनौत पर जमकर वार किए थे, जिसको अदाकारा अब तक भूली नहीं हैं। कंगना रनौत सही वक्त का इंतजार कर रही थीं ता कि वो अपना हिसाब चुकता कर पाएं। अमृतपाल गिरफ्तारी मामले ने कंगना रनौत को मौका दे दिया कि वो दिलजीत पर निशाना साध पाएं। दिलजीत ने अभी तक कंगना रनौत को कोई जवाब नहीं दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article