आयुष्मान खुराना को कंगना रनौत ने बताया "चापलूस आउटसाइडर", बोलीं 'वो लोगों के खुश...'

Kangana called Ayushmann "Chaploos": अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने विवादित बयानों के चलते खबरों में बनी रहती हैं। इन दिनों वो अपनी नई फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिस दौरान उन्होंने एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) पर निशाना साधते हुए चापलूस आउटसाइडर बता डाला है। कंगना रनौत का ये बयान आयुष्मान खुराना के फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

Kangana called Ayushmann "Chaploos": बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी नई फिल्म इमरजेंसी के चलते खबरों में हैं, जिसमें वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। फिल्म इमरजेंसी के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत लगातार विवादित बयान दे रही हैं। कुछ समय पहले कंगना रनौत ने एक्टर आयुष्मान खुराना को चापसूल आउटसाइडर बताया था, जिस पर उन्होंने आप की अदालत में बात की। आप की अदालत में जब उनसे इस कमेंट पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आयुष्मान खुराना इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को खुश करना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने एक्टर को चापलूस आउटसाइडर का खिताब दिया था।

Kangana Ayushman

कंगना रनौत ने रजत शर्मा से बात करते हुए कहा, 'मैंने आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) को कभी टारगेट नहीं किया। जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था तब उन्होंने मुझे रोलमॉडल बताया था लेकिन जैसे ही उन्हें काम मिलना शुरू हो गया, वैसे ही उन्होंने मुझे टारगेट करना शुरू कर दिया। वो काम के बदले में किसी को खुश करना चाहते थे, जिस कारण मैंने उन्हें चापलूस एक्टर बताया। इस प्यारी सी इंडस्ट्री में किसी को किसी से कोई परेशानी नहीं है लेकिन मैं सबकी परेशानी हूं।'

End of Feed