Kangana Ranaut ने रेड मीट खाने को लेकर बोला झूठ? पुराना पोस्ट हो रहा है वायरल

Kangana Ranaut Beef Eating Controversy: कंगना रनौत को लेकर खबरें थी कि वो बीफ खाती हैं। हालांकि बाद में कंगना ने खुद बताया कि वो बीफ और रेड मीट नहीं खाती हैं। इस बीच अब कंगना रनौत का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड मीट खाती दिखाई दे रही हैं।

Kangana Ranaut Beef Eating Controversy: कंगना रनौत को लेकर खबरें थी कि वो बीफ खाती हैं। इस खबर के वायरल होने के बाद कंगना रनौत ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया। कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए कि वो बीफ और किसी भी तरह का रेड मीट नहीं खाती हैं। यह अफवाहें गलत हैं, जिन्हें मेरे बारे में फैलाया जा रहा है। इस पोस्ट के साथ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने यह क्लियर कर दिया था कि वो रेड मीट नहीं खाती हैं। इस बीच कंगना रनौत का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वो रेड मीट खाती दिखाई दे रही हैं।

Kangana Ranaut

रेड मीट खाने पर कंगना की पुरानी पोस्ट में लिखा था, 'राजस्थान मेरे लिए प्यार की तरह है, यह मुझे रानी की तरह ट्रीट करता है। राजस्थानी खाना खा रहू हूं। बाजरा रोटी, देसी घी और लाल मास मेरे मुंह में घुल जाता है। यह प्यार नहीं तो और क्या है।' गोमांस खाने का आरोप लगने के बाद कंगना ने हाल ही में लाल मास न खाने पर भी सफाई दी थी।

End of Feed