बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने Diljit Dosanjh के फैंस पर लगाया रेप की धमकियां देने का आरोप, देखें ट्वीट

Diljit's fans giving rape threats to Kangana: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के फैंस पर आरोप लगाया है कि वो उन्हें सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां दे रहे हैं। कंगना रनौत के ट्वीट ने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है और सभी पूछ रहे हैं कि दिलजीत दोसांझ इस मामले पर शांत क्यों हैं?

Image

Kangana Ranaut ने Diljit Dosanjh के फैंस पर लगाया रेप की धमकियां देने का आरोप, देखें ट्वीट

Diljit's fans giving rape threats to Kangana: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच जारी जुबानी जंग ने बड़ा मोड़ ले लिया है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक पोस्ट के जरिए दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के फैंस पर आरोप लगाया है कि गायक के फैंस उन्हें रेप की धमकियां दे रहे हैं। कंगना रनौत के इस ट्वीट ने लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है, जिस कारण अदाकारा के फैंस परेशान हो उठे हैं। अदाकारा कंगना रनौत ने खालिस्तान के मुद्दे पर दिलजीत दोसांझ को घेरने की कोशिश की थी, जिसके बाद से ही वो हमलावर हैं। दिलजीत दोसांझ की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई सफाई नहीं आई है। कंगना रनौत ने इस कारण भी गायक को घेरने की कोशिश की है और पूछा है कि वो कहां छुपे हुए हैं।

अदाकारा कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'पहले तो ये दिलजीत दोसांझ बड़ी धमकियां देता था... इसके खालिस्तानी सपोर्टर ट्रेंड कराते थे कि कंगना को पेल दो, उसका रेप कर दो... अब कहां छुप के बैठे हैं सब? किस के दम पर उछल रहे थे और अब किसके डर से दुबक गए हैं? कोई मुझे समझाओ।'

अदाकारा कंगना रनौत ने जब से ये ट्वीट किया है, तब से उन्हें फैंस से मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहा है। कई लोग कंगना रनौत को समझा रहे हैं कि सोशल मीडिया पर लोग ऐसी बातें लिख देते हैं, उन्हें इग्नोर करना चाहिए। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो दिलजीत दोसांझ से सवाल पूछ रहे हैं कि वो इस मामले पर चुप क्यों हैं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article