Chandramukhi 2: कंगना रनौत का चंद्रमुखी 2 से सामने आया फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 5, 2023, 12:36 PM IST

Chandramukhi 2 Poster: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म चंद्रमुखी 2 का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्ट्रेस डांसर की भूमिका निभा रही हैं। चंद्रमुखी 2 का फर्स्ट पोस्टर फैंस को पसंद आ रहा है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म चंद्रमुखी 2 के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। ये तमिल फिल्म चंद्रमुखी का हिंदी रीमेक है। ये एक डार्क- कॉमेडी मूवी है। मेकर्स ने चंद्रमुखी 2 से कंगना का फर्स्ट लुक शेयर किया है। कंगना फिल्म में डांसर का रोल प्ले करेंगी। फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस रेड और ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैवी जैवलरी से पेयरअप किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

End of Feed