Swara Bhaskar and Fahad Ahmad gets Kangana Ranaut congratulation Note: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड फहाद से कोर्ट मैरिज की है। स्वरा भास्कर ने16 फरवरी को कोर्ट मैरिज की तस्वीरें पोस्ट कर सबको चौंका दिया था। इसी के बाद से कई सेलिब्रिटिज उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कंगना रनौत की बधाई की हो रही है। कंगना ने सोशल मीडिया पर स्वरा के लिए एक खास संदेश लिखा है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
कंगना रनौत ने भी शादी के अगले दिन स्वरा को उनकी आने वाली जिंदगी और खुशियों को लेकर बधाई दी। अब स्वरा भास्कर ने कंगना के ट्वीट पर जवाब दिया है। कंगना ने स्वरा को बधाई देते हुए लिखा है कि आप दोनों साथ में खुश दिख रहे हैं, शादियां तो दिलों में होती है बाकी सब दिखावा है। स्वरा भास्कर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'थैंक्यू कंगना। आपको भी भगवान खुश रखे।'
पिछले कुछ सालों में कंगना और स्वरा के बीच कई बार विवाद देखने को मिला है। 2020 में ट्विटर पर बहस के दौरान कंगना ने स्वरा को बी ग्रेड एक्ट्रेस कह दिया था। दरअसल कंगना रनौत ने 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा और तापसी पन्नू पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि दोनों आउटसाइडर होने के बावजूद करण जौहर को इम्प्रेस करने के लिए नेपोटिज्म का सपोर्ट करती हैं, फिर भी उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिलता है। कंगना के इस स्टेटमेंट पर स्वरा ने कटाक्ष करते हुए लिखा था कि वो ऐसे कमेंट्स को कॉम्प्लिमेंट के तौर पर लेती हैं।
आपको बता दें, स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी की यूथ विंग 'समाजवादी युवजन सभा' के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद से शादी की है। स्वरा की शादी 6 जनवरी को हुई थी, लेकिन इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट उन्होंने 16 फरवरी को किया। फहाद और स्वरा की पहली मुलाकात जनवरी 2020 में CAA के खिलाफ हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। दोनों एक साथ सरकार की खिलाफत कर रहे थे। प्रोटेस्ट के दौरान दोनों की विचारधाराएं मिली, दोस्ती हुई और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आखिरकार अब दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत कोर्ट में शादी के पेपर्स दाखिल किए और शादी कर ली।
