बॉलीवुड

कंगना रनौत ने रवीना टंडन संग हुई घटना पर जताई चिंता, कहा- 'उनकी हत्या भी हो सकती थी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 3, 2024, 01:27 PM IST

Kangana Ranaut Reaction on Raveena Tandon Case: कंगना रनौत ने अभी हाल ही में पोस्ट शेयर कर रवीना टंडन पर हुए हमले पर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना रनौत ने इस घटना को चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने लोगों को फटकार लगाने की बात भी कही है।

Image

Instagram

Kangana Ranaut Reaction on Raveena Tandon Case: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह उनकी कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं बल्कि एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ है। अभी हाल ही में रवीना टंडन का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो के बाद से एक्ट्रेस विवादों में हैं। एक्ट्रेस के ड्राइवर पर आरोप लगे है कि उन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस और उनके ड्राइवर को घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। रवीना टंडन पर हुए अटैक पर अब कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।

कंगना रनौत ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का अभी हाल ही में एक घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बोलती हुई नजर आ रही है कि 'मुझे मत मारो।' अब इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी की नेता कंगना रनौत ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है। कंगना रनौत ने अपनी स्टोरी पर इस घटना पर दुख जातते हुए लिखा कि 'रवीना के साथ जो भी हुआ वो काफी चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर उस समय वहां 5-6 से ज्यादा लोग होते दूसरे ग्रुप में तो वो एक्ट्रेस की पीट-पीटकर हत्या ही कर देते। इस तरह की रोड रेज की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। इस मामले में लोगों को इसको लेकर फटकार लगानी चाहिए।' कंगना रनौत का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के साथ-साथ आम लोग भी इसको लेकर रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए।

मंडी से चुनाव लड़ रही हैं कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने इस बयान के साथ-साथ लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा में हैं। कंगना रनौत साल 2024 में बीजेपी की तरफ से हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। इस सीट पर कंगना रनौत की जीत और हार का फैसला 4 जून को होने वाला है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article