'नेपो माफिया ने छींना सबका हक' - आलिया और रणबीर को अवॉर्ड मिलने पर भड़कीं कंगना रनौत

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 21, 2023, 12:30 PM IST

Kangana Ranaut called alia bhatt and ranbir kapoor nepo mafia!: कंगना रनौत ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'अवॉर्ड सीजन आ गया है और नेपो माफिया एक्टिव हो गए हैं, काबिल लोगों से उनका अवॉर्ड छीनने के लिए। यहां देखें कुछ ऐसे लोगों की लिस्ट जिन्होंने शानदार काम किया और साल 2022 को अपना बना लिया।'

kangana ranaut blast on dadasaheb phalke award 2023: बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सोमवार शाम आयोजित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 में बड़ा सम्मान हासिल किया है। आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी में अपनी परफॉर्मेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है वहीं उनके पति को ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है। ऐसा लगता है कि अभिनेत्री कंगना रनौत को यह रास नहीं आया है। कंगना रनौत एक बार फिर नेपोटिज्म को लेकर आग बबूला हो गई हैं। कंगना का कहना है कि नेपो माफिया सबका हक छीनने आ गए हैं।

Kangana Ranaut, Alia bhatt and Ranbir kapoor

कंगना रनौत ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'अवॉर्ड सीजन आ गया है और नेपो माफिया एक्टिव हो गए हैं, काबिल लोगों से उनका अवॉर्ड छीनने के लिए। यहां देखें कुछ ऐसे लोगों की लिस्ट जिन्होंने शानदार काम किया और साल 2022 को अपना बना लिया।'

End of Feed