बॉलीवुड

Kangana Ranaut की Bharat Bhagya Vidhata का धांसू पोस्टर आउट, गदगद हुए फैंस

Bharat Bhagya Vidhata first look: कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म का पोस्टर आउट हो गया है और इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Image

'भारत भाग्य विधाता' का पोस्टर आउट (pic credit-instagram)

Bharat Bhagya Vidhata first look: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी आखिरी फिल्म इमरजेंसी साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया है। इस बीच कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhagya Vidhata) को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म का पोस्टर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-कान्स लुक की वजह से ट्रोल हुईं Aishwarya Rai के बचाव में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं 'वो बहुत अच्छी लग...')

'भारत भाग्य विधाता' का पोस्टर आउट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। इस फिल्म में कंगना एक नर्स के किरदार में नजर आएंगी। पोस्टर में अस्पताल के कर्मचारी हथियारबंद हमले के बीच मरीजों की जान बचाते दिखाई दे रहे हैं। कंगना ने फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। पोस्टर में वह आग के बीच घायल हालत में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान और खून दिखाई दे रहा है। नर्स की ड्रेस में कंगना एक मरीज की मदद करती दिख रही हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि असली हीरो अक्सर आम लोगों की तरह होते हैं, जो दिखते तो हैं लेकिन उन पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता।

कब रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर कहा कि भारत भाग्य विधाता उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने मुश्किल समय में इंसानियत की रक्षा की। उन्होंने कहा कि जब कोई बड़ा संकट आता है तो लोग पुलिस या सुरक्षा बलों की तरफ देखते हैं, लेकिन इस फिल्म में उन लोगों की बहादुरी दिखाई गई है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज टापड़िया ने कहा कि इस फिल्म में सिर्फ गोलीबारी और डर नहीं, बल्कि आम लोगों की खामोश बहादुरी को दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि फिल्म उन पलों को दिखाएगी जब एक आम इंसान अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की सुरक्षा के लिए खड़ा हो जाता है। मालूम हो कि कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article